Friday, October 26, 2012

Fwd: सुनो ! सुनो ! देशवासियों सुनो ! देश के माननीय वित मंत्री जी कह रहे है हर साल एक करोड़ से अधिक................



---------- Forwarded message ----------
From: gaurav rajora
Subject: सुनो ! सुनो ! देशवासियों सुनो ! देश के माननीय वित मंत्री जी कह रहे है हर साल एक करोड़ से अधिक................
To:


1.) सुनो ! सुनो ! देशवासियों सुनो ! देश के माननीय वित मंत्री जी कह रहे है हर साल एक करोड़ से अधिक "रसोई गैस सिलेंडर" ब्लैक में बिकते है ब्यान देकर एक और भ्रष्टाचार का खुलासा तो कर दिया, लेकिन दोषियों पर क्या कारवाई होगी पर चुप है।
2.) मीडिया को खोज करके देश के सामने सत्य को लाना चाहिए कि आइनी कोहली कौन है ? कौन इसे नचा रहा है।


Thursday, October 18, 2012

Fwd: खून देने की धमकी देने के बावजूद भी कानून मंत्री श्री खुर्शीद को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया....



---------- Forwarded message ----------
From: gaurav rajora <gauravrajora128@gmail.com>
Date: 2012/10/18
Subject: खून देने की धमकी देने के बावजूद भी कानून मंत्री श्री खुर्शीद को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया....
To:


1.) खून देने की धमकी देने के बावजूद भी कानून मंत्री श्री खुर्शीद को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया ?
2.) देश हितैषी श्री केजरीवाल के ख़ून का ऐलान करके कानून मंत्री ने स्वय के साथ-साथ कांग्रेस व सरकार की वास्तविक सोच का पर्दाफाश देश के सामने कर दिया। 
3.) बीजेपी के राज्य सभा सांसद श्री राम जेठमलानी की तरह अब समय आ गया है कि देश हित में हर पार्टी के ईमानदार नेता आगे आएं व अपनी पार्टी के भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठाए। ईमानदार अधिकारियों को भी श्री अशोक खेमका की तरह निडर हो कर देशहित में निर्णय लेना चाहिए। हजकां के सुप्रीमो श्री कुलदीप जी बिश्नोई को भी देशहित में निर्णय लेना चाहिए   


Thursday, October 11, 2012

Fwd: बलात्कारो को लेकर CM कहते है यह साजिश है। श्रीमती सोनिया जी अनुसार बलात्कार हरियाणा में ही नहीं पूरे देश में है। कांग्रेस नेता श्री B.K. हरी प्रसाद कहते हैं कि यह राजनैतिक मुद्दा नहीं यह तो .



---------- Forwarded message ----------
From: gaurav rajora
Date: 2012/10/11
Subject: बलात्कारो को लेकर CM कहते है यह साजिश है। श्रीमती सोनिया जी अनुसार बलात्कार हरियाणा में ही नहीं पूरे देश में है। कांग्रेस नेता श्री B.K. हरी प्रसाद कहते हैं कि यह राजनैतिक मुद्दा नहीं यह तो .
To:


1.) बलात्कारो को लेकर CM कहते है यह साजिश है। श्रीमती सोनिया जी अनुसार बलात्कार हरियाणा में ही नहीं पूरे देश में है। कांग्रेस नेता श्री B.K. हरी प्रसाद कहते हैं कि यह राजनैतिक मुद्दा नहीं यह तो सामाजिक समस्या है। कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व मंत्री रेणुका जी कहती हैं जिनके अपनी बेटी नहीं वे इस मामले में बोलते क्यों हैं ? जाहिर हैं कि माननीय रेणुका जी अविवाहित लड़के-लड़कियों को भी बलात्कार के विरुद्ध न बोलने का सन्देश दे रही हैं। माननीय PM भ्रष्टाचार के विरोध को बेतुका बता कर कह रहे हैं कि ऐसा करने से देश की छवि बिगड़ेगी। पीड़ित जाए तो जाए कहाँ कौन समझाएगा यहाँ ?  
2.) कांग्रेस बार-बार यह कहती है कि देश में कानून का राज है कानून की नजर में सब बराबर है। CM दिल्ली कहती है बिल नहीं भरोगे तो बिजली कटेगी, फिर राजनेताओं की तरफ करोड़ों का क्यों बकाया है ? बिजली क्यों नहीं काटी गयी ? दिल्ली को बिजली निजी कम्पनी दे रही है लेकिन बयान CM दे रही है क्या CM के पास बिजली कम्पनी की सेवा के अतिरिक्त और काम नहीं है ? अजीब विडम्बना है CM दिल्ली जब भी बोलती हैं बिजली बारे ही बोलती हैं।
3.) बीजेपी नेता को श्री केजरीवाल जी पर बेहूदा आरोप लगाने की बजाये अपनी पार्टी को देखना चाहिए जिसमे "जूतों में दाल बांटी जा रही है". 



Friday, October 5, 2012

Fwd: बिंदास बोल



---------- Forwarded message ----------
From: Madan Gopal Garga <mggarga@gmail.com>
Date: 2012/4/2
Subject: बिंदास बोल
To: nbtbindaasbol@indiatimes.com, mggarga <mggarga@gmail.com>


बिंदास बोल 
इस बढ़ती महंगाई के लिए आप किसे जिम्मेदार मानते हैं ?
इस बढ़ती महंगाई के लिए
 १] सारे संसद ,विधायक ,मंत्री ,प्रधान मंत्री ,राष्ट्रपति  जिम्मेदार है !उनको सब चीजे मुफ्त में मिलती है !
पेट्रोल मुफ्त ,कैंटीन मै सब्सिडी ,चार मुफ्त ,जिहाज मै सफ़र मुफ्त ,टेलेफोन ,बिजली पाने ,ड्राईवर ,चपरासी ,एंतेरातैनामेंट टेक्स ,सब कुछ मुफ्त उनको महंगाई से क्या फर्क पड़ता है !
२]सारी पोलिटिकल पार्टीस जिम्मेदार है !वह सर्कार पर दबाव नहीं दाल सकीं !
 उनको जनता कि क्या फ़िक्र है !
मदन गोपाल गर्ग 
कल्याण 


Sunday, September 23, 2012

कांगरेस ने गांधीवाद छोड़ा

118
कांगरेस ने गांधीवाद छोड़ा 
During Ga...
यु पी इ सरकार ने ऍफ़ डी  आई लागू कर के यह साबित कर दिया की उसने गांधी जी के मार्ग पर चलाना बंद कर दिया हे !गांधी जी ने स्वेदेशी का नारा दिया था जो इनहोनें ऍफ़ डी  आई लाकर तोड़ दिया !अब यह बी जे पी पर आरोप लगाते हैं की बी जे पी ने भी 2003 में ऍफ़ डी  आई लाना चाहती थी  ! मगर कांगरेस यह भूल गई की बी जे पी को गाँधी जी के उसूलों से कोई लेना देना नहीं है जब की कांगरेस गांधीवाद मानती है  और कांग्रेस उन्ही की दें है !!

Fwd: [हिन्दी-भारत] Re: [हिन्दी-भारत] कृपया इसे पूरा पढ़ें और सोचें कि आगे क्या करना है !!



---------- Forwarded message ----------
From: RAJEEV THEPRA
धन्यवाद आप सबों का,अब देखिये कि हम आगे कर पाते हैं क्या....!!

22 सितम्बर 2012 4:25 pm को, Dr.M.C. Gupta <mcgupta44@gmail.com> ने लिखा:
 

राजीव जी,

आपने लिखा कि--"कृपया इसे पूरा पढ़ें और सोचें कि आगे क्या करना है !!"

आपके आदेश का पालन किया. पूरा पढ़ा. मन प्रसन्न हुआ कि बकरों में कोई शेर तो निकला--

चलो अच्छा हुआ बकरों में कोई शेर तो निकला
अगर होते सभी बकरे तो मिमियाते ही रह जाते.

पूरे मंत्रीमंडल में एक ही बकरा था जिसने सबके सामने अब तक केवल मिमियाया ही था. अब उसे भी वाणी मिल गई, वह भी आकाश वाणी और दूरदर्शन पर. अब तो राम राज्य आया ही समझो. वेदवाक्य का उद्घोष भी हो गया कि पैसे पेड़ों पर नहीं लगते. इस पर दहला खूब सजा--"जी, पैसे तो आसमान से बरसते हैं--नेताओं के आँगन में".

ऐसे ही लिखते रहें.

संदर्भ--एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक का गैर-भाजपाई राम-राम !!


लोकतांत्रिक देश में भाजपाई है तान
कबहुंक तो सरकार के भनक पड़ेगी कान.

अब प्रश्न यह है कि--"आगे क्या करना है?"

>> अब तो १९१४ का इंतज़ार करना है, वोट देना है, तख्ता पलटना है.


--ख़लिश

==============================================



2012/9/22 RAJEEV THEPRA <bhootnath.r@gmail.com>
 

कृपया इसे पूरा पढ़ें और सोचें कि आगे क्या करना है !!

अभी भी आदरणीय प्रधानमन्त्री जी,
            एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक का गैर-भाजपाई राम-राम !!
             कल की आपकी विद्वतापूर्ण अर्थशास्त्रीय बातें सुनी और निसस्संदेह आप जैसा विद्वान मैं कतई नहीं हूँ सो उन पर कुछ कह पाना मेरे बस का भी नहीं किन्तु एक वाक्य जो आपने कहा कि पैसे पेड़ में नहीं लगते,उस वाक्य को राजनेताओं के सन्दर्भ में मैं सुधार कर्ण चाहूँगा वो यही कि "पैसे पेड़ में नहीं लगते वरन वो तो आसमान से बरसते हैं !!"
              ज़रा सोच कर बताईये ना ओ आप सब हमारे देश के कर्णधार जी कि जब दिन रात की मेहनत करके,तरह-तरह के उपाय और दिमाग लड़ा कर और अट्ठारह-अट्ठारह घंटो की व्यस्त खटनी के बावजूद भी जब देश के बड़े से बड़े उच्च-शिक्षित और अपने कामों में दक्ष तमाम सूरमा व्यापारी-उद्योगपति आदि जितना पैसा कठिन-से-कठिन कर्म करके भी नहीं कमा पाते तो नेताओं की पढ़ी-लिखी तो पढ़ी-लिखी,ना पढ़ी-लिखी और मोहल्लों-टोलों में लंतरानी करती नेताओं की जमात केंद्र या राज्य में कोई पद पाते ही बिना कुछ किये-धरे भी इतना पैसा कैसे बना लेती है कि पैसा भी अचंभित हो जाता होओ कि हाय मैं यह कहाँ आ गया !!??
              जितने पैसों का घाटा हमेशा जनता को समझाया-बतलाया जाता है....ज़रा यह भी तो सोच कर बताईये ना कि उसका कितना गुना इन सब जगह फैले भ्रष्टाचार के मूंह में जाता है...!!??अगर सचमुच सारे काम नियम-क़ानून से पूरे करवाएं जाएँ तब क्या सचमुच यह घाटा तब भी कायम रह पायेगा ??क्या तरह-तरह के कमीशनों की आपस में बंदरबांट करने वाले लोग सचमुच ही अगर सारा पैसा देश के खजाने में डाल दें तो भी यह घाटा बना रह सकता है !!??
              बिना कुछ किये धरे रातों-रात मालामाल हो जाने वाले.....तरह-तरह के घूस-कमीशन-चोरी-डकैती या लेवी और चंदे आदि से जनता की लानत-मलामत करने वाले ऐसे लोग क्या सचमुच यह जानते हैं कि जनता किस-किस तरह से कमाती-खाती और जीवन-यापन करती है...??क्या बात-बात पर बंद का आह्वान करने वाली जमात सचमुच जनता कि भावना पहचानती है और इन बंदियों के कुप्रभावों को समझती है...??क्या बंद कराने वाले यह जानते भी हैं कि किन कठिन परिस्थितियों में एक आम व्यापारी कमाता-खाता और उसी में से आपको तरह-तरह का चन्दा भी देता है !!??
                साब जी...पैसा पेड़ में नहीं लगता है यह तो सब जानते हैं मगर राजनेताओं की जमात के पास बिना कोई काम किये अकूत रूप से कैसे और कहाँ से आ जाता है उसे सब जानना चाहते हैं...पैसे का वो कौन सा पेड़ है जो हर मौसम में नेताओं की झोली भरे रखता है..!!??
जिसका कभी पतझड़ ही नहीं आता...!!??अगर सचमुच ऐसा कोई पेड़ नहीं है तो हम सब तो यही समझेंगे ना कि आप लोगों के पास आसमान से ही बरसता है....और शायद इसीलिए नेता और नौकरशाही पैसों की कीमत भी नहीं समझती मगर अब शायद समझ जायेगी जब आने वाले कल में उसे जनता के डंडे सर और पीठ पर पड़ेंगे....!!
                  [ये बातें मैंने आप पर नहीं लिखी हैं पी.एम. साब जी...!! आप तो सर्वकालिक ईमानदार हो....बस एक बात ही हम सब नहीं समझ पाते कि सैयां झूठों का बड़ा सरदार निकला....अब झूठों का सरदार सच्चा कैसे हो सकता है...बस यही हम सब नहीं समझ पा रहे... समझाईये ना प्लीज़...!!अब कोई जांच-वांच मत बैठा दीजिएगा जनता-जनार्दन पर...!!     

-- 
सोचता तो हूँ कि एकांगी सोच ना हो मेरी,किन्तु संभव है आपको पसंद ना भी आये मेरी सोच/मेरी बात,यदि ऐसा हो तो पहले क्षमा...आशा है कि आप ऐसा करोगे !!








--
(Ex)Prof. M C Gupta
MD (Medicine), MPH, LL.M.,
Advocate & Medico-legal Consultant
www.writing.com/authors/mcgupta44


__._,_.___
Recent Activity:

.

__,_._,___



--
सोचता तो हूँ कि एकांगी सोच ना हो मेरी,किन्तु संभव है आपको पसंद ना भी आये मेरी सोच/मेरी बात,यदि ऐसा हो तो पहले क्षमा...आशा है कि आप ऐसा करोगे !!